|
 |
 |
|
 |
हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार |
 |
News Date : |
30.07.2019 |
Repoter Name : |
नदीम अहमद ब्यूरो चीफ दैनिक तरुण मित्र |
News Detail: |
अमरोहा। लोकेश पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम खरसोली थाना सैदनगली ने बीती एक जुलाई को तहरीर दी थी कि उसका भाई धर्मवीर पुत्र श्यामलाल अपने घर मोटरसाइकिल से आ रहा था। रास्ते में खड़े तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे कि वह घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरु कर दी थी। विवेचना के दौरान सोनू पुत्र कल्लू, महेश पुत्र भगवत व संदीप पुत्र नरेंद्र निवासीगण ग्राम पथरा थाना आदमपुर के नाम सामने आये। मंगलवार को थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू को एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा दो कारतूस तारा फिलिंग स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। |
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|