|
 |
 |
|
 |
ई-रिक्शा चालक की हत्या, खेत में मिला शव |
 |
News Date : |
18.10.2019 |
Repoter Name : |
नदीम अहमद ब्यूरो चीफ दैनिक तरुण मित्र |
News Detail: |
अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के बसेली मार्ग पर बाजरे के खेत में ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ई-रिक्शा चालक की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गुरुवार सुबह गजरौला थाना क्षेत्र के बसेली मार्ग पर बाजरे के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त नगर के मुहल्ला अलीपुर निवासी राजकुमार के रूप में की। राजकुमार ई-रिक्शा चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह तीन दिन से ई-रिक्शा समेत लापता था। मां ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। |
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|