|
 |
 |
|
 |
मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत |
 |
News Date : |
05.102020 |
Repoter Name : |
Nadeem Siddiqui |
News Detail: |
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान की
शुरुआत की गई। मौहल्ला बड़ी इमली में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया।
स्वीप अभियान के तहत जिले की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सोमवार से विशेष
मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। शुरुआत एसडीएम नौगांवा सादात इंद्रनंदन सिंह द्वारा की गई। एसडीएम श्री सिंह ने गुब्बारे
हवा में उड़ा कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में मतदान का अधिकार बहुत महत्व होता है। ऐसे में जब भी
मौका मिले पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्वीप प्रभारी व डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि मतदान
प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चरणबद्ध तरीके से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के
प्रधानाचार्य खुरशीद हैदर जैदी ने कहा कि मतदान को छुट्टी का दिन नहीं मानकर सभी को अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान कर इस जिम्मेदारी
को बखूबी निभाना चाहिए। स्वीप कोऑर्डिनेटर डा. जीपी सिंह ने कहा कि अमरोहा के मतदाताओं ने पिछले चुनाव में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया
है। ऐसे में इस उपचुनाव में भी मतदाता निश्चित रूप से बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। फातिमा गल्र्स इंटर कॉलेज नौगांवा सादात में एक सभा का
आयोजन किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंस एवं मॉस्क लगाकर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अभियान के दौरान विद्यालय से मौहल्ला बड़ी
इमली में एक रैली निकाली गई। रैली में पवन कुमार त्यागी, डॉ. धर्म सिंह, दिनेश चिकारा, नज्मुस्सहर, प्रीति चैधरी, वीरेंद्र कुमार शुक्ल आदि
मौजूद रहे।
|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|