|
 |
 |
|
 |
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फुरकान अहमद नामांकन |
 |
News Date : |
14.10.2020 |
Repoter Name : |
Nadeem Siddiqui |
News Detail: |
अमरोहा। प्रदेश में हो रहे उप चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फुंकने के बाद अब नामांकन का दौर शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फुरकान अहमद ने नौगांवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया।
गौरतलब है कि अमरोहा की विधानसभा क्षेत्र नोगावा से विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। कलेक्ट्रेट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फुरकान अहमद नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए फुरकान अहमद ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार और किसानों की समस्याओं को लेकर वह क्षेत्र में आए हैं। इन्हीं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। बता दें कि नौगांवा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशी जीत के लिए जोर आजमाइश में लग गए हैं।
|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|