|
 |
 |
|
 |
नीमा के सदस्य डॉ हरी सिंह ढिल्लों के एमएलसी निर्वाचित होने पर नीमा ने उनका भव्य स्वागत |
 |
News Date : |
20.02.2021 |
Repoter Name : |
Nadeem Siddiqui |
News Detail: |
अमरोहा। नगर के एक बैकट हाल में शनिवार को नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन द्वारा पहली बार अमरोहा में हकीम अजमल खां का जन्मदिन ’यूनानी डे’ के रुप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। साथ ही नीमा के सदस्य डॉ हरी सिंह ढिल्लों के एमएलसी निर्वाचित होने पर नीमा ने उनका भव्य स्वागत किया।
एमएच रिसोर्ट वैंकट हाल में इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सुहैल मिर्जा ने बताया कि अजमल खां के जन्मदिवस को यूनानी डे के रुप में वर्ष 2017 से आयुष मंत्रालय द्वारा पूरे देश में मनाया जाता है। नीमा ने इस कार्यक्रम को पहली बार अमरोहा में आयोजित किया है। डॉ सुहैल मिर्जा ने यह भी जानकारी दी कि नीमा पिछले 2 वर्षों से काफी महत्वपूर्ण कार्य कर चुकी है। इस के साथ साथ कोविड 19 महामारी काल में भी नीमा ने कई कार्य किये है। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लों, डॉ आलोक मिश्रा क्षेत्राधिकारी आयुर्वेदिक और यूनानी मुरादाबाद, सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश रहे। जबकि असलूब हुसैन जैदी डायरेक्टर एम. एच. रिजॉर्ट्स, डॉ दीप गोयल डायरेक्टर बीएल कपूर हॉस्पिटल दिल्ली की मौजूदगी में यह पूरा कार्यक्रम नीमा महासचिव डॉ असद हुसैन जैदी के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा नीमा के कार्यों की सराहना की। नीमा की कैबिनेट मेंबर्स के रूप में डॉ असलम, डॉ रामिश, डॉ सरताज, डॉ फय्याज, डॉ इरशाद, डॉ फाइक अली, डॉ अयाज ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। नीमा के सदस्य डॉ असद हुसैन जैदी के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नीमा ने पहली बार अपने नये वर्ष के कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस मौके पर सभी आयुष चिकित्सकों को हकीम अजमल खा अवार्ड व सभी सदस्यों को लाइफ मेंबरशिप प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ वजाहत हुसैन ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। उन्होने यह भी जानकारी दी कि नीमा बहुत जल्द अमरोहा में इसी जगह एक राज्य स्त्रीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैैं। उन्होंने सभी सदस्यों को एक समान बताते हुए यह बताया कि मकसद एक ही है कि हमें हर हाल में यूनानी और आयुर्वेदिक पैथी को आगे लाना है तथा इसका लाभ लोगों को बताना है। नीमा की कैबिनेट कमेटी ने अमरोहा नीमा की तरफ से डॉ हरिसिंह ढिल्लो से अमरोहा में एक आयुर्वेदिक व यूनानी डिस्पेंसरी की मांग भी की।
इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों में हकीम शुऐब अख्तर, डॉ ललित, डॉ मरियम, डॉ असद, डॉ एमपी शर्मा, डॉ दिलशाद, डॉ साजिद अली, डॉ जावेद, डॉ दरकशा, डॉ शौकत हुसैन, डॉ रवी भूषण, डॉ कमालउद्दीन आदि मौजूद थे। |
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|