|
 |
 |
|
 |
गजरौला में ऑनलाइन एप पर खरीदारी से 100 से अधिक लोगों से ठगी,जानिये क्या है मामला |
 |
News Date : |
17-12-2020 |
Repoter Name : |
Mohd Azhar |
News Detail: |
ऑनलाइन एप से 100 से अधिक लोगों को लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आनलाइन खरीदारी करने पर एप कमीशन दे रही थी। बताते हैं कि यह एप पिछले करीब दो साल से चल रहा था। शहर के 100 से अधिक लोगों ने अपने रुपये एप में लगा दिए थे। अचानक एप बंद हो गई है। इससे लोगों के लाखों रुपये डूब गए हैं।
पिछले करीब दो वर्षों से एप संचालित था। मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद एप में घरेलू सामान आर्डर किया जाता था। इसमें एप संचालित करने वालों को अपने खाते से रुपये भी लगाने पड़ते थे। उन रुपयों का कमीशन एप दे रहा था। जानकारी के अनुसार एप रुपये लगाने वालों को मोटा कमीशन देता था लेकिन पिछले दो दिन से एप ने कमीशन देना बंद कर दिया है। साथ ही एप के रुपये लोगों के खातों में भी नहीं आ रहे हैं। बताते हैं कि शहर के 100 अधिक लोगों ने एप में लाखों रुपये लगा रखे हैं। हालांकि अभी लोगों ने किसी अधिकारी से इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
|
|
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|