26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन ने निकाला ट्रैक्टर मार्च , प्रशासन के उड़े होश
Special News-विशेष समाचार
By : Nadeem:26/01/2023
26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन ने निकाला ट्रैक्टर मार्च , किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द निराकरण की मांग की। भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च अतरासी अमरोहा मार्ग से होते हुए एआरटीओ कार्यालय होते हुए अमरोहा में पहुंचा। यहां से अतरासी तिराहा नगर, टीपी नगर चौराहा, जोया रोड स्थित ओवरब्रिज होते हुए करीब सवा तीन बजे कलक्ट्रेट पहुंचा। रैली में करीब डेढ़ सौ ट्रैक्टर शामिल हुए। जिन पर करीब 300 के अधिक किसान थे। किसानों का शांतिपूर्ण रैली समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।