Advertisement -विज्ञापन
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा की जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार देर शाम जवाहर नवोदय विद्यालय, बसेड़ा तगा का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पहले किए गए दौरे की पुनरावलोकन के रूप में किया गया था।
पूर्व निरीक्षण में मिली खामियों पर विद्यालय प्रशासन द्वारा तत्परता से सुधार किया गया था, जो इस निरीक्षण में स्पष्ट रूप से नजर आया। विद्यालय की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, शैक्षिक माहौल और अनुशासन व्यवस्था पहले से बेहतर पाई गई।
जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं की स्थिति जानी। बच्चों ने खुलकर जवाब दिए और सुधार की बात को स्वीकारा। इस बार बच्चों में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया।
प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत आपूर्ति की समस्या पर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क निर्माण, बाउंड्री वॉल, मीटिंग रूम और जनरेटर पॉइंट्स की संख्या बढ़ाने जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण में प्रधानाचार्य की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने अन्य छोटी-मोटी खामियों को भी जल्द दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
#AmrohaNews #NavodayaVidyalaya #DistrictAdministration #DMInspection #AmrohaEducation #SchoolImprovement #JNVAmroha #DMNidhiGuptaVats #EducationReform #AmrohaUpdates
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song