Advertisement -विज्ञापन
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
मा0 राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
अमरोहा, 17 सितम्बर 2025 Amroha Online
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर “सेवा पखवाड़ा-2025” के अंतर्गत राजकीय मिनी स्टेडियम, अमरोहा में प्रेरक चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री के.पी. मलिक ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के बचपन से लेकर राजनीतिक सफर और न्यू इंडिया@2047 के विज़न को चित्रों और झलकियों के माध्यम से दर्शाया गया है।
मा0 राज्यमंत्री ने कहा – प्रधानमंत्री जी ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और दूरदर्शिता से देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। प्रदर्शनी से प्रेरणा लें और जीवन में अपनाकर आगे बढ़ें।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक हरपाल सिंह सहित कई गणमान्यजन व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
अमरोहा न्यूज़, Amroha News, नरेंद्र मोदी जन्मदिवस, सेवा पखवाड़ा 2025, अमरोहा प्रदर्शनी, New India@2047, KP Malik Amroha, Amroha BJP, Modi Exhibition Amroha, amrohaonline.com
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song