Advertisement -विज्ञापन
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
केन्द्रीय बजट 2026–27: युवा-शक्ति, कौशल और तकनीक से उत्तर प्रदेश को नई उड़ान — जयन्त चौधरी
अमरोहा | 12 फरवरी 2026 | रिपोर्ट: नदीम सिद्दीकी
अमरोहा कौशल महोत्सव के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने केन्द्रीय बजट 2026–27 को युवा-केन्द्रित, भविष्यदर्शी और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट युवाशक्ति, शिक्षा, कौशल, तकनीक, कृषि, खेल एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा देता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे संतुलित और समावेशी बजट बताया।
श्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग और तकनीक का नया केंद्र बनाने हेतु कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं—
₹10,000 करोड़ का प्रस्तावित SME ग्रोथ फंड — मेरठ स्पोर्ट्स क्लस्टर सहित MSME को मजबूती
दिल्ली–वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश
प्रत्येक जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर
जेवर एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग पार्क
लखनऊ में एआई सिटी का विकास
गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार हेतु ₹22,500 करोड़
लखनऊ-कानपुर-आगरा मेट्रो विस्तार हेतु ₹32,075 करोड़
हापुड़ और सहारनपुर में एग्री-एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन
कौशल विकास मंत्रालय का बजट ₹6,100 करोड़ से बढ़ाकर ₹9,885.80 करोड़ (62% वृद्धि)
15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स (₹250 करोड़)
उन्होंने कहा कि STEM और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने से महिला सहभागिता और नवाचार को मजबूती मिलेगी।
3 नए राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER)
आयुर्वेद के 3 नए अखिल भारतीय संस्थान
प्रत्येक जिले में कम-से-कम एक बालिका छात्रावास
कृषि के लिए ₹1,40,528.78 करोड़ का प्रावधान किया गया है। फसल विविधीकरण, एग्री-स्टार्टअप्स, महिला-नेतृत्व वाले समूहों और 500 जलाशयों के एकीकृत विकास से किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मत्स्य पालन और पशुपालन को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षण
5 क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना
श्री चौधरी ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, केयर इकॉनमी और यूनिवर्सिटी टाउनशिप जैसी पहलें भारत के युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करेंगी।
दिव्यांगजनों के लिए IT, AVGC, हॉस्पिटैलिटी व F&B सेक्टर में अनुकूलित प्रशिक्षण
औद्योगिक कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026–27 उत्तर प्रदेश और देश के लिए अवसरों का बजट है, जो युवाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाकर भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
Central Budget 2026, Jayant Chaudhary Amroha, Nirmala Sitharaman Budget 2026, Narendra Modi Government, UP Development Budget, Skill Development India, Amroha News Today, Uttar Pradesh Infrastructure, SME Growth Fund UP, AI City Lucknow, Semiconductor Park Jewar, Agriculture Budget 2026, Women Empowerment Schemes, Medical Tourism India, University Township UP
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song