Qawwali / Poetry
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा में सद्भावना मिलन कार्यक्रम आयोजित, डॉ. मेराज हुसैन ने दिया मोहब्बत और भाईचारे का संदेश
अमरोहा। शहर के RS Resort में Wali Foundation की ओर से ईद, होली और Ambedkar Jayanti के उपलक्ष्य में सद्भावना मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के आयोजक Dr. Meraj Hussain ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में मोहब्बत, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा, “अपना पैग़ाम मोहब्बत है जहाँ तक पहुँचे।” साथ ही शहरवासियों से अपील की कि सभी मिलकर अमरोहा के विकास में योगदान दें।
कार्यक्रम में Shabi Naqvi को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि Zahid Raza Rizvi ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अमरोहा की गंगा-जमुनी तहज़ीब पूरे प्रदेश में मिसाल है और इसे मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया तथा रामपुर से आए Javed Hussain ने शानदार कव्वाली पेश कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की और आयोजन की सराहना की।
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song