Qawwali / Poetry
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
कपिल कुमार चिकारा के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण!
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की वर्ष 2026-2027 हेतु नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता कपिल कुमार चिकारा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद अमरोहा एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आदरणीय अवनीश सक्सेना ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने न्याय व्यवस्था में बार और बेंच के मधुर संबंधों को आवश्यक बताते हुए अधिवक्ताओं से न्यायिक गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह का सफल संचालन पूर्व सचिव अधिवक्ता सतीश कुमार त्यागी एवं नवनिर्वाचित सचिव अधिवक्ता अरशद हुसैन भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं, कार्यक्रम के अंत में निर्वर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता सलीम खान ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, गणमान्य व्यक्ति एवं बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
अमरोहा बार एसोसिएशन 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने दिलाई शपथ, कपिल कुमार चिकारा बने अध्यक्ष। पढ़ें पूरी खबर Amroha Online पर।
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song