Qawwali / Poetry
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की वर्ष 2026-2027 हेतु नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता कपिल कुमार चिकारा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद अमरोहा एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आदरणीय अवनीश सक्सेना ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने न्याय व्यवस्था में बार और बेंच के मधुर संबंधों को आवश्यक बताते हुए अधिवक्ताओं से न्यायिक गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह का सफल संचालन पूर्व सचिव अधिवक्ता सतीश कुमार त्यागी एवं नवनिर्वाचित सचिव अधिवक्ता अरशद हुसैन भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं, कार्यक्रम के अंत में निर्वर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता सलीम खान ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता इबाद-उल-रहमान सहित अनेक अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता कपिल कुमार चिकारा एवं पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, गणमान्य व्यक्ति एवं बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की कामना की।
SEO Tags (# Hashtags)
#Amroha #AmrohaNews #BarAssociation #AmrohaBarAssociation #KapilKumarChikara #JusticeAvneeshSaxena #AmrohaCourt #Advocate #UPNews #AmrohaOnline #BreakingNews #CourtNews #BarCouncil #AmrohaLatestNews #LegalNews
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song