Qawwali / Poetry
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा | Amroha Online
CBSE Board Result 2026 घोषित होने के बाद अमरोहा के विद्यालयों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में मैस्को पब्लिक स्कूल, अमरोहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया। खास बात यह रही कि इस बार भी विद्यालय की छात्राओं ने बाज़ी मारते हुए बेहतरीन अंक हासिल किए, जिससे स्कूल और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की मेधावी छात्रा अजल्फा रफी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मुनीबा ने 92 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मोहम्मद अनस ने 84 प्रतिशत, याहिया ने 82 प्रतिशत, अयमन अली ने 81 प्रतिशत और अल्तमश ने 80.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अंग्रेज़ी, जीवविज्ञान, पॉलिटिकल साइंस और कंप्यूटर विज्ञान विषयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। वहीं अंग्रेज़ी, कंप्यूटर और पेंटिंग विषय में करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के चेयरमैन श्री कमाल फारुकी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों के कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
CBSE Result 2026 Amroha, MESCO Public School Amroha, Amroha CBSE 12th Result, Ajalfa Rafi Topper, Amroha School News, CBSE Board Result 2026, Amroha Education News, MESCO School Result, Amroha Online News, Top School in Amroha, Amroha Breaking News, CBSE Topper Amroha
📌 अधिक स्थानीय खबरों के लिए विजिट करें:
www.amrohaonline.com
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song