Special News-विशेष समाचार
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा | 14 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अमरोहा के जोया स्थित अतरासी रोड के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में 260 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह तथा मुस्लिम जोड़ों का काजी द्वारा निकाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा श्रीमती गुलाब देवी, विशिष्ट अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
अपने संबोधन में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का मजबूत माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि एक ही मंच पर विभिन्न धर्मों और परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न होना सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। विधायक राजीव तरारा ने भी आयोजन को सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें कन्या के बैंक खाते में आर्थिक सहायता, उपहार सामग्री तथा विवाह आयोजन एवं खानपान की व्यवस्था शामिल होती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों के परिजन उपस्थित रहे।
Amroha News, Amroha Online, Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana, Amroha Mass Marriage, Joya Amroha, UP News, 260 Couples Marriage, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अमरोहा समाचार, Amroha Latest News
Amroha News, Amroha Online, Joya News, Uttar Pradesh News, Mass Marriage, Samuhik Vivah, CM Yogi Adityanath, Gulab Devi, Kanwar Singh Tanwar, Dr Nitin Gaur ias
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song