Live Political Video-राजनैतिक वीडियो
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा, 19 सितंबर 2026। आगामी तिगरी गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को मुरादाबाद मंडल की Commissioner Sangeeta Singh ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के साथ तिगरी गंगा मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।
Commissioner Sangeeta Singh ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर आवश्यक सुरक्षात्मक इंतजाम करने तथा पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले की तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान Commissioner Sangeeta Singh ने मेला क्षेत्र में प्रस्तावित पोंटून पुल के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि पोंटून पुल के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन से अनुमति प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, उपजिलाधिकारी धनौरा शैलेश कुमार दुबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
📍 तिगरी गंगा मेला | अमरोहा
Amroha Online | Amroha News | Tigri Ganga Mela 2026 | Commissioner Sangeeta Singh | DM Nitin Gaud | Tigri Mela | Amroha News Today
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song