Special News-विशेष समाचार
AMP Audio Component
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song
अमरोहा। एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन अमरोहा (पंजीकृत) के तत्वावधान में पैराडाइज होटल, अमरोहा में सर सैयद डे के अवसर पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि जनाब एजाज़ खान साहब ने अपने संबोधन में आने वाली मुस्लिम नस्ल की तालीम और उसके बेहतर भविष्य पर अहम बातें रखीं।
एजाज़ खान साहब ने नौजवानों को सर सैयद अहमद खान के दिखाए हुए रास्ते पर चलने और उच्च शिक्षा हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को तालीम के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक मिशन और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। सर सैयद ने शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण माध्यम माना और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक प्रयास किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. असद मुस्तफा रिज़वी, डॉ. शकील साहब, विशेष अतिथि नावेद अयाज़ साहब और एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमीन-उल-हक़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर आदिल अब्बासी साहब ने की, जबकि संचालन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट अली मोहतशिम रज़ा साहब ने किया।
कार्यक्रम का समापन दुआ-ए-खैर के साथ हुआ।
खबर: Amroha Online
🌐 www.amrohaonline.com
"Chalte Chalte Yun Hi Koi" - Mera Karma and Dharma-Song